टी20 वर्ल्ड कप में गूंजा ''भारत आर्मी'' का जोश, अनिल कपूर संग दिखा दमदार अंदाज

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 05:04 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : Bharat Army ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान जारी हुए प्राइम वीडियो के प्रमोशनल ट्रैक ‘द लल्ला एंथम – ए वॉर्निंग फ्रॉम सूबेदार’ में खास मौजूदगी दर्ज कराई है। यह एंथम उस समय रिलीज़ किया गया जब टीम इंडिया सुपर 8 चरण की तैयारी कर रही थी।

सितारों संग दिखा जोश

मीडिया रिलीज के अनुसार, एंथम में भारत आर्मी के सदस्य Anil Kapoor, Radhika Madan, Harbhajan Singh और Shefali Bagga के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में सभी जोश के साथ नारे लगाते, ढोल बजाते और टीम इंडिया के समर्थन में उत्साह बढ़ाते दिखाई देते हैं। यह कोलेबोरेशन बड़े क्रिकेट इवेंट्स के दौरान संगठित समर्थकों की भूमिका और माहौल बनाने में उनके योगदान को उजागर करता है।

क्या बोले भारत आर्मी के फाउंडर?

भारत आर्मी के संस्थापक राकेश पटेल ने कहा कि क्रिकेट उनके समूह के लिए जुनून और विश्वास का प्रतीक है। एंथम का हिस्सा बनना उस एकता और गर्व को दर्शाता है, जिसे वे स्टेडियम में टीम इंडिया को सपोर्ट करते समय महसूस करते हैं।

सुपर 8 में भी रहेगा समर्थन

सपोर्टर्स ग्रुप 22 फरवरी को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले भारत के सुपर 8 मुकाबले में शामिल होगा। यह उनके ट्रैवल प्रोग्राम का हिस्सा है और वे पूरे टूर्नामेंट के दौरान अलग-अलग वेन्यू पर टीम का हौसला बढ़ाते नजर आएंगे।

फिल्म ‘सूबेदार’ से जुड़ा है एंथम

यह एंथम आगामी एक्शन-ड्रामा फिल्म Subedaar के प्रमोशन का हिस्सा है। फिल्म में अनिल कपूर, राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल और मोना सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे सुरेश त्रिवेणी ने निर्देशित किया है और इसका प्रीमियर 5 मार्च को Prime Video पर होगा।

इस एंथम को म्यूजिक जोड़ी रोहन-विनायक ने कंपोज किया है, ऋषि उपाध्याय ने इसके बोल लिखे हैं और विशाल ददलानी ने इसे अपनी आवाज दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News