Tokyo Olympics Day 10 : द ग्रेट ब्रिटेन को हराकर भारतीय हॉकी टीम पहुंची सेमीफाइनल में

punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 09:25 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : टोक्यो ओलंपिक का आज 10वां दिन है। भारत के शैड्यूल की बात करें तो आज गोल्फ, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी और घुड़सवारी के मुकाबले होंगे। इस दौरान पीवी सिंधु पर सभी की नजरें रहेंगी जो शनिवार को हारकर फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। आज सिंधु कांस्य पदक के लिए ही चीन की बिंग जियाओ के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 

हॉकी 

भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए द ग्रेट ब्रिटेन को मात दे दी है। इसके साथ ही भारतीय टीम टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में द ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से मात दी है। पूरी खबर पढ़ें : Link

बैडमिंटन 

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रविवार को चीन की बिंग जियाओ को हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। सिंधु ने बिंग जियाओ को सीधे सेटों में 21-13 और 21-15 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पूरी खबर पढ़ें : Link

बॉक्सिंग 

91 किग्रा वर्ग में बॉक्सर सतीश कुमार क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गए हैं। उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव के हाथों 0-5 से हारने के बाद उनके अभियान का अंत हुआ। पूरी खबर पढ़ें : Link

घुड़सवारी 

दो दशक से अधिक समय बाद घुड़सवारी में उतरे एकमात्र भारतीय फवाद मिर्जा रविवर को क्रॉस कंट्री स्पर्धा के बाद 11.20 पेनल्टी अंक के साथ 22वें स्थान पर रहे। सोमवार को व्यक्तिगत शो जंपिंग क्वालीफायर में अच्छा प्रदर्शन करने पर वह और उनका घोड़ा सिगनोर मेडिकॉट शीर्ष 25 में रह सकते हैं। इससे वे शाम को होने वाली इवेंटिंग जंपिंग के व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में जगह बना लेंगे। पूरी खबर पढ़ें : Link 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News