उमरान मलिक बने IPL 2022 के सबसे तेज गेंदबाज, 153.1 की स्पीड की क्लिक

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 11:13 PM (IST)

खेल डैस्क : आईपीएल 2022 में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज उमरान मलिक के नाम दर्ज हो गया है। उमरान ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के डॉ. डी वाई पाटिल स्पोट्र्स अकादमी में खेले गए मैच में 153.1 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी, जोकि सीजन की सबसे तेज गेंद है।  उमरान मलिक इस सीजन में अब तक 153.1, 152.4, 151.8, 151.2, 150.1 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गेंदें फेंक चुके हैं। 

आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद
शॉन टैट 157.71
एनरिक नॉर्टजे 156.22
एनरिक नॉर्टजे 155.21
एनरिक नॉर्टजे 154.74
एनरिक नॉर्टजे 154.21
डेल स्टेन 154.4
कगिसो रबाडा 154.23
(किमी प्रति घंटे)

Umran Malik, fastest bowler of IPL 2022, IPL 2022, Sunrisers Hyderabad, उमरान मलिक, आईपीएल 2022 के सबसे तेज गेंदबाज, आईपीएल 2022, सनराइजर्स हैदराबाद, IPL news in hindi, sports news

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जम्मू-कश्मीर का 22 वर्षीय उमरान लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदें फेंक रहा है। उन्हें आईपीएल 2021 में टी नटराजन के कोविड-19 पॉजीटिव आने के बाद एंट्री मिली थी। तब भी उन्होंने सीजन की सबसे तेज डिलीवरी फेंकी थी। उन्होंने यूएई में खेले गए आईपीएल में 152.95 और 152.05 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News