''मैं फोटो खिंचवाने के पैसे लेता हूं'', बच्चों के साथ फुल मस्ती के मूड में दिखे वैभव सूर्यवंशी
punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 05:12 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने एयरपोर्ट पर दो बच्चों के साथ मजेदार फुल मस्ती के मूड में दिखे जब उन्होंने युवा खिलाड़ी से सेल्फी की मांग की। राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दो युवा फैंस वैभव सूर्यवंशी से उनके साथ फोटो के लिए पूछ रहे थे। वैभव ने उन्हें मना नहीं किया बल्कि फैंस से फोटो के लिए ₹100 मांगे।
सूर्यवंशी ने वीडियो में कहा, 'भाई मैं फोटो खिंचवाने के पैसे लेता हूं। 100 रुपए लूंगा मैं पूरे। दोगे तो बोलो।' हालांकि दोनों फैंस यहीं नहीं रूके और ₹200 लेकर वापस आए। वैभव सूर्यवंशी ने इसके बाद उन्हें बताया कि यह सिर्फ एक प्रैंक था। इसके बाद दोनों युवा फैन खुशी-खुशी वैभव के साथ फोटो खिंचवाने लगे।
Baccha party always a step ahead 😂 pic.twitter.com/locrozR0Yh
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 27, 2026
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार फॉर्म में हैं। टॉप-ऑर्डर बैटर ने 8 मैचों में 234.86 के स्ट्राइक-रेट से 357 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक दो हाफ-सेंचुरी और एक सेंचुरी लगाई है जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 36 गेंदों पर शतक भी शामिल है। ऐसा करके उन्होंने किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज IPL शतक बनाया। इससे पहले पिछले साल का सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाया था।

