वैभव सूर्यवंशी बने U19 वर्ल्ड कप जीत के नायक, शानदार प्रदर्शन के लिए मिले दो बड़े अवॉर्ड

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 01:24 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन पर सिमट गई। इस शानदार जीत के सबसे बड़े हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने फाइनल में रिकॉर्डतोड़ पारी खेली।

वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार शतक

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में 80 गेंदों पर 175 रन की तूफानी पारी खेली और भारत की 400+ रन की मजबूत नींव रखी। उनके आक्रामक अंदाज और बेखौफ बल्लेबाजी ने इंग्लैंड पर शुरुआत से ही दबाव बना दिया, जिससे विपक्षी टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी।

प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

शानदार फाइनल पारी के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही पूरे टूर्नामेंट में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी दिया गया। वैभव ने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए और ओवरऑल रन लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे। उनकी निरंतरता, आत्मविश्वास और टीम के लिए योगदान ने उन्हें इस खिताब का हकदार बनाया।

सपोर्ट स्टाफ को किया अवॉर्ड डेडिकेट

अवॉर्ड जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय टीम के सपोर्ट स्टाफ को दिया और कहा कि एशिया कप से लेकर वर्ल्ड कप तक सपोर्ट स्टाफ की मेहनत ने टीम को मजबूत बनाया।
उन्होंने कहा कि उनका फोकस हमेशा प्रोसेस को फॉलो करने और खुद पर भरोसा बनाए रखने पर रहा, खासकर बड़े मैचों में।

टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

439 रन
62.71 औसत
175 सर्वश्रेष्ठ स्कोर
3 अर्धशतक और 1 शतक.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News