मटन-चिकन छोड़कर शाकाहारी बना ये क्रिकेटर, जानिए हैरान कर देने वाली वजह

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 03:22 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क :  टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी हाल ही में ICC Under-19 World Cup 2026 जीतकर जिम्बाब्वे और नामीबिया से लौटे हैं। फिलहाल वह राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैम्प में IPL 2026 की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन वैभव का असली मकसद अपने क्रिकेट करियर को अगले स्तर तक ले जाना और टीम इंडिया की सीनियर टीम की जर्सी पहनना है।

मटन-चिकन छोड़कर शाकाहारी बने वैभव

वैभव ने अपने फिटनेस और करियर के लिए बड़ा फैसला लिया है। उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि वैभव अब मटन और चिकन खाना छोड़कर पूरी तरह शाकाहारी हो गए हैं। अब वह दाल, हरी सब्जियां और पनीर ज्यादा खा रहे हैं। यह कदम उनकी फिटनेस को बेहतर बनाने और टीम इंडिया में जल्दी जगह बनाने के लक्ष्य से जुड़ा है।

IPL और टीम इंडिया का लक्ष्य

वैभव सूर्यवंशी अब IPL 2026 के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। उनके कोच मनीष ओझा ने पहले ही कहा है कि आईपीएल के बाद वैभव को टीम इंडिया की टी20 टीम में मौका मिल सकता है। तब तक वैभव 15 साल के हो जाएंगे, जो कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की सीनियर टीम खेलने की न्यूनतम उम्र है।

पिता और कोच की राय

संजय सूर्यवंशी ने कहा कि उनका बेटा पूरी तरह तैयार है और अब यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर निर्भर करता है कि उसे कब मौका मिलेगा। कोच मनीष ओझा का मानना है कि आईपीएल के प्रदर्शन के बाद वैभव को टीम इंडिया में अवसर मिलना संभव है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News