माही को देखकर बेकाबू हुए फैंस, चिल्लाने लगे धोनी-धोनी

punjabkesari.in Sunday, Feb 02, 2020 - 11:14 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने निजी चार्टर्ड प्लेन से फैमिली के साथ मध्यप्रदेश पहुंचे। बता दें कि धोनी 31 जनवरी तक अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए पहुंचे हैं। वे इस दौरान कान्हा टाइगर रिजर्व में वाइल्ड लाइफ का लुत्फ भी उठा रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो धोनी का खूब वायरल हो रहा है। जहांं माही को देखकर उनके फैंस बेकाबू हो गए।

महेंद्र सिंह धोनी का अपने फैंस के साथ व्यवहार 

Doesn't matter which part of the world he travels; he will have plenty of fans at every nook and corner 😎!! #Ashwathama @msdhoni #ThalaDhoni pic.twitter.com/L0A8OMpoao

— CSK Zealot 🦁 (@CSK_Zealot) February 1, 2020

दरअसल, धोनी के फैन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह दुनिया के किस हिस्से में जा रहे है; हर नुक्कड़ पर उनके काफी सारे प्रशंसक है...आपको बता दें कि वीडियो में धोनी जीप की फ्रंट सीट पर आराम से बैठे हुए नजर आ रहे हैं। धोनी हमेशा की तरह इस तरह के माहौल भी काफी कूल और शांत अंदाज में नजर आए। फैन्स के इस व्यवहार पर धोनी ने किसी तरह की कोई नाराजगी जाहिर नहीं की। 

महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बताते हुए 

PunjabKesari, ms dhoni photos, dhoni hd images, ms dhoni images
आपको बता दें कि क्रिकेटर  धोनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ मंगलवार को बैहर क्षेत्र के बिरसी एयर स्ट्रीप पर पहुंचे। वे चार्टर्ड प्लेन से दोपहर में लैंड हुए। वे परिवार और दोस्तों के साथ कान्हा नेशनल पार्क में सफारी और एक दिन जंगल कैम्प भी करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News