IND vs PAK : टी20 विश्वकप में पहली बार पाक के खिलाफ आउट हुए कोहली, बना दिए यह रिकॉर्ड

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 09:30 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला चला। रोहित शर्मा के शून्य पर आउट हो जाने के बाद विराट कोहली जल्दी बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आ गए। इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम की पारी को संभालते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। एक छोर से विकेट गिरते रहे पर विराट कोहली ने एक मोर्चा संभाल कर रखे रखा। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली और इसके साथ ही अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

विराट कोहली टी20 विश्वकप में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले पूर्व कप्तान धोनी 6 टी20 विश्वकप में बतौर कप्तान टीम का नेतृत्व नाम किया पर वह एक भी अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए। पर विराट कोहली ने बतौर कप्तान टी20 विश्वकप में अपना पहला अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 57 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया।

इसके साथ ही विराट टी20 विश्वकप में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है। विराट ने टी20 विश्वकप में 10 बार अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं क्रिस गेल 9 बार अर्धशतक लगाने में कामयाब हो पाए हैं।

टी20 विश्वकप में भारत के लिए आखिरी 6 अर्धशतक

विराट कोहली - 57 बनाम पाक (आज)*
विराट कोहली - 89* बनाम वेस्टइंडीज
विराट कोहली - 82* बनाम ऑस्ट्रेलिया
विराट कोहली - 55* बनाम पाक
विराट कोहली - 77 बनाम श्रीलंका
विराट कोहली - 72* बनाम दक्षिण अफ्रीका

टी20 विश्व कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर 

10 - विराट कोहली*
9 - क्रिस गेल
7 - महेला जयवर्धने

टी20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक अर्धशतक

3 - विराट कोहली*
2 - माइकल हसी
2 - शाकिब अल हसन
2 - केविन पीटरसन


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News