PM Modi Birthday : विराट से लेकर निकहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
punjabkesari.in Saturday, Sep 17, 2022 - 04:24 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने शनिवार को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 72 वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था, जो उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले के एक छोटे से शहर में है। स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करते हुए, भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
Wishing our Hon. Prime Minister @narendramodi ji, a very happy birthday. Wishing you strength, happiness and good health.
— Virat Kohli (@imVkohli) September 17, 2022
कोहली ने कू एप पर कहा- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपको शक्ति, खुशी और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं। भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने ट्वीट किया- हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।
Birthday greetings to our honourable Prime Minister Shri Narendra Modi ji. My best wishes for your good health and success 🙏🏻 @narendramodi @PMOIndia @narendramodi_in #HappyBirthdayModiji
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) September 17, 2022
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की गोल्ड मेडलिस्ट निकहत जरीन ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। निखत जरीन ने ट्वीट किया- हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाते रहें। भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने ट्वीट किया, जन्मदिन मुबारक हो, नरेंद्र मोदी जी। आपको स्वास्थ्य और खुशी की शुभकामनाएं। हमें नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।
Wishing our honorable Prime Minister, @narendramodi ji a very happy birthday. May you continue to lead India to greater heights.😇🙏🏻🇮🇳 pic.twitter.com/xLZ2SIxFNB
— Nikhat Zareen (@nikhat_zareen) September 17, 2022
भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने प्रधान मंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह ‘हर आम व्यक्ति के लिए आदर्श हैं। साइना नेहवाल ने ट्वीट किया- माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपको अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र दे। आप युवा भारत की प्रेरणा और हर आम व्यक्ति के लिए आदर्श हैं।
ओलिम्पिक रजत पदक विजेता भारतीय भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री के लंबे और सुखी जीवन की कामना की। मीराबाई चानू ने ट्वीट किया- हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। देश की सेवा में आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना।
भारतीय टेबल टेनिस के दिग्गज शरथ कमल ने ट्वीट किया- हमेशा एथलीटों का समर्थन करने और प्रेरित करने के लिए हमारा देश वास्तव में एक खेल महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मेरी शुभकामनाएं!
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष, यह है पूरी List

Budhwar Ke Achuk Upay: श्री गणेश’ को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में बैठकर करें पूजा, होगा हर सपना पूरा

पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रुप में मनाई जाती है ईद-ए-मिलाद, जानिए त्योहार की खासियत