Watch Video: कश्मीर में धोनी ने सेना के जवानों के साथ खेला वालीबाॅल

punjabkesari.in Sunday, Aug 04, 2019 - 08:12 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जम्मू और कश्मीर में भारतीय आर्मी के साथ जुड़ चुके हैं। प्रादेशिक सेना के साथ जुड़े धोनी गार्ड ड्यूटी और सेना के साथ पेट्रोलिंग करेंगे। हालांकि वह अभी सेना के किसी भी ऑप्रेशन से दूर रहेंगे। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सेना के जवानों के साथ वालीबाॅल खेलते नजर आए। 

धोनी के एक फैन पेज द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब प्यार दिया जा रहा है। इस वीडियो को अपलोड करते हुए कैप्शन दिया गया है कि लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी अपनी पैरा टेरिटोरियल बटालियन के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए स्पॉट हुए!

 

गौर हो कि धोनी के आर्मी ज्वाइन करने वाले फैसले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने धोनी द्वारा देश की सेवा के फैसले से खुश हुए थे। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि धोनी का आर्मी ज्वाइन करने का फैसला बेहतरीन कदम है। मैं कई बार कह चुका हूं कि अगर वह सेना की जर्सी पहनना चाहता है तो धोनी को भारतीय आर्मी के साथ समय बिताना चाहिए। अब उसने आर्मी सेवा करने का फैसला किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News