NZ vs SA : सेमीफाइनल से पहले डेरिल मिचेल का दमदार बयान, ''हम चीजों को जरूरत से ज्यादा बड़ा नहीं बनाते''

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 01:17 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से 4 मार्च को कोलकाता के Eden Gardens में होगा। इस बड़े मैच से पहले न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज Daryl Mitchell ने साफ कहा है कि उनकी टीम हालात को जरूरत से ज्यादा तूल नहीं देती और अपने प्लान पर भरोसा रखती है।

‘ब्लैक कैप्स’ की रणनीति पूरी तरह स्पष्ट

मिचेल ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम मैदान के अंदर और बाहर कैसे खेलना है, इसको लेकर पूरी तरह स्पष्ट है। उनके मुताबिक, टीम छोटी-छोटी चीजों पर फोकस करती है और मैच के अहम पलों को जीतने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल में पहुंचना गर्व की बात है, लेकिन लक्ष्य फाइनल में जगह बनाना है।

भारत में लंबी तैयारी का मिलेगा फायदा

न्यूजीलैंड इस साल की शुरुआत से ही भारत में है। टीम ने यहां तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली, जिससे खिलाड़ियों को अलग-अलग पिचों और परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिला। मिचेल का मानना है कि यह तैयारी सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में काम आएगी।

श्रीलंका की पिचों से अलग होगा कोलकाता का टेस्ट

मिचेल ने कहा कि पिछले दो हफ्तों में श्रीलंका में जो पिचें मिलीं, वे काफी धीमी और नीची थीं। कोलकाता की परिस्थितियां उससे अलग होंगी। लेकिन टीम को अपने पिछले दो महीनों की तैयारी पर पूरा भरोसा है और खिलाड़ी उसी आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेंगे।

ग्रुप स्टेज की हार का बदला लेने का मौका

टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका से सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। अब सेमीफाइनल में वही टीम सामने है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। मिचेल ने माना कि दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट की मजबूत टीमों में से एक है, लेकिन ईडन गार्डन्स में भरे स्टेडियम के सामने खेलना खास अनुभव होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News