IPL 2026 : कौन हैं काल सोमानी? जिन्होंने 15,000 करोड़ में खरीद ली राजस्थान रॉयल्स टीम

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 02:20 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की मालिकाना हक में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम के मौजूदा शेयरहोल्डर काल सोमानी ने अब फ्रेंचाइजी की 100% हिस्सेदारी खरीद ली है। यह डील करीब 1.6 बिलियन डॉलर (₹15,000 करोड़ से ज्यादा) में हुई है। इस रेस में टाइम्स ग्रुप भी शामिल था, लेकिन आखिर में सोमानी ने बाजी मार ली। इस डील के बाद राजस्थान रॉयल्स IPL की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है।

निवेशकों के ग्रुप के साथ संभालेंगे टीम

काल सोमानी निवेशकों के एक बड़े ग्रुप का नेतृत्व करेंगे, जिसमें वॉलमार्ट फैमिली और फोर्ड फैमिली के सदस्य भी शामिल हैं। यह ग्रुप अब राजस्थान रॉयल्स का पूरा मालिक बन गया है। हालांकि, सोमानी आधिकारिक रूप से 2026 सीजन के बाद टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे, फिलहाल टीम का संचालन मनोज बदाले की कंपनी इमर्जिंग मीडिया के पास ही रहेगा।

कौन हैं काल सोमानी?

काल सोमानी अमेरिका के टेक्नोलॉजी सेक्टर के बड़े बिजनेसमैन हैं। वह IntraEdge नाम की टेक्नोलॉजी कंपनी के फाउंडर हैं और Truyo नाम की डेटा प्राइवेसी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गवर्नेंस कंपनी भी उन्होंने ही शुरू की थी। सोमानी 2021 से राजस्थान रॉयल्स में निवेशक भी रहे हैं। इसके अलावा वह Motor City Golf Club से भी जुड़े हैं, जो Tomorrow’s Golf League का हिस्सा है।

खेल और बिजनेस में बड़ी पहचान

काल सोमानी मूल रूप से स्कॉट्सडेल के रहने वाले हैं और खेलों, खासकर गोल्फ में उनकी गहरी रुचि है। उनके बेटे अर्जुन सोमानी भी अमेरिका में जूनियर गोल्फ में नाम कमा रहे हैं। खेल के अलावा सोमानी शिक्षा और कई बड़ी कंपनियों में भी निवेश कर चुके हैं। उनका ग्रुप पहले भी कई स्पोर्ट्स टीमों में निवेश कर चुका है।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की पहली चैंपियन टीम है। टीम ने 2008 में पहला खिताब जीता था। टीम 2022 में रनर-अप रही थी, जब गुजरात टाइटंस ने फाइनल में हराया था। अब नए मालिक के आने के बाद टीम से खिताब की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल

CSK vs RR – 30/03/2026 – गुवाहाटी
GT vs RR – 04/04/2026 – अहमदाबाद
RR vs MI – 07/04/2026 – गुवाहाटी
RR vs RCB – 10/04/2026 – गुवाहाटी
IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम

रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, रविंद्र जडेजा, सैम करन, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन राव पारेख, युधवीर सिंह, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, रवि बिश्नोई, सुषांत मिश्रा, यश राज, विग्नेश पुथुर, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News