धोनी के सिंघम वाले लुक पर पत्नी साक्षी ने किया प्यारा कमेंट

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2020 - 03:24 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल के 13वें सीज़न का आगाज़ हो चुका है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अबुधाबी में खेला गया। इस मैच में धोनी 437 दिनों के बाद क्रिकेट के मैदान पर दिखाई दिए। मैच में धोनी एक नए अवतार नज़र में आए। धोनी के इस नए दाढ़ी वाले लुक को फैंस ने काफी पसंद किया और धोनी की पत्नी साक्षी ने भी धोनी के इस ने लुक पर खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की। 

PunjabKesari

साक्षी ने धोनी के नए लुक पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली जिसमें साक्षी ने धोनी के नए अवतार पर 'हाए हैंडसम' लिखा। धोनी हर किसी बड़े क्रिकेट इवेंट से पहले अपने लुक में बदलाव करते हैं। धोनी का लुक हर बार अपने प्रशंसकों को हैरान कर देने वाला होता है। धोनी के इस लुक पर उनके फैंस सोशल मीडिया पर खूब चर्चा कर रहें हैं।

PunjabKesari

बता दें कि धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। वह फार्म हाउस की अक्सर तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं। साक्षी ने पिछलें दिनों नई गाड़ी की तस्वीरें डाली थी और वह धोनी के साथ अपनी बेटी की तस्वीरें भी खूब साझा करती है।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News