IPL 2025 : युजवेंद्र चहल मुंबई के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, चोट से जुड़ी बड़ी जानकारी आई सामने

punjabkesari.in Monday, May 26, 2025 - 05:31 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल चोट के कारण शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए। सोमवार को पंजाब को प्लेऑफ में शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए मुंबई इंडियंस का सामना करना है, लेकिन श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम में चहल की उपलब्धता पर संदेह हैं। एक रिपोर्ट में चहल के मैच में ना होने की जानकारी सामने आई है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि चहल अपने प्लेऑफ मुकाबलों के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। दिल्ली के खिलाफ मैच में पंजाब ने उनकी जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को शामिल किया था। इस बीच इम्पैक्ट प्लेयर प्रवीण दुबे ने कुछ ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 20 रन दिए और एक विकेट लिया। शनिवार को चहल की अनुपस्थिति में पंजाब की गेंदबाजी लाइन-अप कमजोर नजर आई और 206 रन का बचाव करते हुए संघर्ष करते हुए नजर आए। पंजाब को इस मैच में हार का भी सामना करना पड़ा। 

मुंबई और पंजाब पहले ही IPL 2025 प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं, लेकिन सोमवार का मुकाबला अभी भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों फ्रैंचाइजी IPL पॉइंट्स टेबल में शीर्ष दो में जगह बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं। गुजरात टाइटन्स को दो बार हार का सामना करना पड़ा है जिससे मुंबई और पंजाब के लिए शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका है। मुंबई के 13 मैचों में 16 जबकि पंजाब के 13 मैचों में 17 अंक हैं। पंजाब के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का भी एक मैच बचा है जिसमें जीतने पर वह भी शीर्ष पर आ सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News