फीडे महिला ग्रां प्री – गोरयाचकिना नें वेंजून को हराया अब दगनिडजे से होगा ख़िताबी मुक़ाबला
punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2020 - 05:46 PM (IST)
लोसेन ,स्विट्जरलैंड ( निकलेश जैन ) में चल रही फीडे महिला ग्रां प्री में अब सिर्फ अंतिम निर्णायक राउंड खेला जाना बाकी है और खिताब कौन जीतेगा यह एक दिन में तय हो जाएगा । दसवें राउंड में रोमांच अपने चरम पर था क्यूंकी कुछ दिन पहले ही आपस में विश्व चैम्पियनशिप खेलेने वाली रूस की अलेकसांद्रा गोरयाचकिना और विश्व चैम्पियन जु वेंजून के बीच मुक़ाबला था । जिसमें युवा गोरयाचकिना नें अपने बेहतरीन खेल के दम पर जीत दर्ज करते हुए ना सिर्फ विश्व चैंपियनशिप के बाद वेंजून पर अपनी पहली जीत दर्ज की बल्कि वह अब एक बार फिर ग्रां प्री जीतने के करीब पहुँच गयी है । अंतिम राउंड में उनका मुक़ाबला है जॉर्जिया की नाना दगनिडजे से जो उनके साथ सयुंक्त रूप से पहले स्थान पर चल रही है ।
भारत की हरिका द्रोणावल्ली विश्राम के बाद से ही कोई भी मैच नहीं जीत पायी और इस राउंड में उन्होने उक्रेन की अन्ना मुजयचूक से ड्रॉ खेला । जबकि अन्य परिणामों में कजाकिस्तान की अब्दुमालिक ज़्हंसाया नें स्वीडन की पिया क्रमलिंग को तो बुल्गारिया की अंटोनेटा स्टेफ़्नोवा नें उक्रेन की मारिया मुजयचूक को पराजित किया । जबकि रूस की अलिना काशलिन्सकाया और जॉर्जिया की नाना दगनिडजे , रूस की अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक और जर्मनी की मारी सेबग के बीच मुक़ाबला ड्रॉ रहा ।
दस राउंड के बाद नाना और गोरयाचकिना 6.5 अंक ,ज़्हंसाया 6 अंक ,अलिना और अन्ना 5.5 अंक , हरिका ,स्टेफ़्नोवा और मारिया 5 अंक ,वेंजून और क्रमलिंग 4 अंक तो कोस्टेनियुक और मारी 3.5 अंक पर खेल रही है
Rank after Round 10
Rk. | SNo | Name | FED | Rtg | Pts. | TB1 | TB2 | TB3 | |
1 | 11 | GM | Dzagnidze Nana | GEO | 2509 | 6,5 | 0,0 | 4 | 30,50 |
2 | 1 | GM | Goryachkina Aleksandra | RUS | 2579 | 6,5 | 0,0 | 3 | 29,75 |
3 | 3 | IM | Abdumalik Zhansaya | KAZ | 2461 | 6,0 | 0,0 | 3 | 28,25 |
4 | 12 | IM | Kashlinskaya Alina | RUS | 2485 | 5,5 | 0,0 | 2 | 26,00 |
5 | 6 | GM | Muzychuk Anna | UKR | 2535 | 5,5 | 0,0 | 2 | 24,75 |
6 | 5 | GM | Harika Dronavalli | IND | 2517 | 5,0 | 0,0 | 2 | 26,00 |
7 | 4 | GM | Stefanova Antoaneta | BUL | 2453 | 5,0 | 0,0 | 2 | 24,25 |
8 | 7 | GM | Muzychuk Mariya | UKR | 2551 | 5,0 | 0,0 | 1 | 24,25 |
9 | 10 | GM | Ju Wenjun | CHN | 2583 | 4,0 | 0,5 | 1 | 20,00 |
10 | 8 | GM | Cramling Pia | SWE | 2475 | 4,0 | 0,5 | 0 | 20,75 |
11 | 2 | GM | Kosteniuk Alexandra | RUS | 2482 | 3,5 | 0,5 | 2 | 16,50 |
12 | 9 | GM | Sebag Marie | FRA | 2443 | 3,5 | 0,5 | 0 | 16,50 |