महिला टी-20 विश्वकप : भारत के अभ्यास मैच घोषित, मिलेगी कड़ी टक्कर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2024 - 10:34 PM (IST)

दुबई : भारतीय महिला टीम आगामी टी-20 विश्वकप से पहले 29 सितंबर को वेस्टइंडीज और एक अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के साथ अभ्यास मैच खेलेंगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा है कि 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात में महिला टी-20 विश्वकप 2024 के अभ्यास मैच खेले जाएंगे। विश्व कप में क्वालीफाई हुई सभी 10 टीमें दो-दो अभ्यास मैच खेलेंगी। अभ्यास मैच राउंड में एक ही ग्रुप की कोई भी दो टीमें एक-दूसरे से नहीं भिड़ेंगी।

आगामी महिला टी-20 विश्वकप में ग्रुप ए में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। वहीं ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और बंगलादेश हैं। पाकिस्तान और स्कॉटलैंड, श्रीलंका बनाम बंगलादेश का मुकाबला 28 सितंबर को होगा। अगले दिन ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड से होगा। इसी दिन भारत की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी।

 

महिला टी-20 विश्वकप के अभ्यास मैच का कार्यक्रम में 28 सितंबर को पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, सेवेन्स, दुबई, शाम छह बजे। इसी दिन श्रीलंका बनाम बंगलादेश, आईसीसी 1 दुबई में शाम छह बजे होगा। 29 सितंबर को न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेवेन्स, दुबई, शाम छह बजे, भारत बनाम वेस्टइंडीज आईसीसी 2 दुबई में शाम छह बजे इसी दिन ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड आईसीसी 1 दुबई में शाम छह बजे खेला जाएगा।

30 सितंबर श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, सेवेन्स दुबई में शाम छह बजे, इसी दिन बंगलादेश बनाम पाकिस्तान, आईसीसी 2 दुबई में शाम 6 बजे खेला जाएगा। एक अक्टूबर को वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया का अभ्यास मैच सेवेन्स, दुबई में शाम 6 बजे, इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, आईसीसी 2 दुबई में शाम 6 बजे, इसी दिन दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, आईसीसी 1 दुबई, शाम 6 बजे खेला जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News