महिला जूनियर एशिया कप : फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई किया
punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2023 - 12:05 PM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : भारतीय टीम ने शनिवार को जापान के खिलाफ महिला जूनियर एशिया कप सेमीफाइनल में 1-0 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है। उजबेकिस्तान, मलयेशिया, चीनी ताइपे को हराने के बाद उसने कोरिया से ड्रॉ खेला।
इसके साथ ही टीम ने FIH महिला जूनियर विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई किया। भारतीय टीम हाफ टाइम तक जापान से 1-0 से आगे रही। यही स्कोर अंत तक बरकरार रहा। भारत के लिए पहला वह मैच जिताऊ गोल मैच के 47वें मिनट में सुनीता टोपो ने किया।
भारतीय हॉकी टीम ने जूनियर विमेंस एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है और साथ ही FIH महिला जूनियर विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई किया। भारतीय हाफ टाइम तक जापान से 1-0 से आगे रही। यही स्कोर अंत तक बरकरार रहा। भारत के लिए पहला गोल मैच के 47वें मिनट में सुनीता टोपो ने किया।… pic.twitter.com/WoKDRftC5T
— Punjab Kesari- Sports (@SportsKesari) June 10, 2023
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने लीग में अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 22-0 से हराया था। फिर दूसरे मुकाबले में मलेशिया को 2-1 से, जबकि तीसरे मुकाबले में कोरिया के साथ ड्रॉ रहा। वहीं आखिरी लीग मैच में चीनी ताइपे को 11-0 से मात दी थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Vighnaraja Sankashti Chaturthi: आज इन आसान उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न, विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

Recommended News

2 दिन तक शिमला मेंरु कने के बाद राहुल गांधी वापस लौटे

देवरिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या

नहीं थम रहे मासूमों से दुष्कर्म के मामले: मंदसौर में 4 साल की बच्ची से दरिंदगी, 27 साल के युवक ने बनाया हवस का शिकार

देवरिया हत्या कांड: 14 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया...जो सच में अधिकार दिलवाना चाहते हैं वो जातिगत जनगणना करवाते हैं, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें