17 वर्षीय नोदिरबेक नें बनाया इतिहास बने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियन , कोस्टेनियुक नें जीता महिला विश्व खिताब

punjabkesari.in Friday, Dec 31, 2021 - 07:59 AM (IST)

वारसॉ ,पोलैंड ( निकलेश जैन ) विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए उज्बेकिस्तान के 17 वर्षीय ग्रांड मास्टर अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक नें विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियन बनने का इतिहासिक कारनामा कर दिया और इसके साथ ही वह शतरंज इतिहास के सबसे कम उम्र के रैपिड विश्व चैम्पियन बन गए है । विश्व रैपिड चैंपियनशिप के तीसरे और आखिरी दिन उन्होने कमाल का प्रदर्शन जारी रखते हुए दसवें राउंड मे पहले विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को पराजित करते हुए खेल जीवन की सबसे बड़ी जीत हासिल की और उसके बाद जब 13 राउंड के बाद उनके साथ रूस के इयान नेपोमिन्सी पहले स्थान के लिए टाईब्रेक मे पहुंचे तो उन्होने नेपो को भी 1.5 - 0.5 से पराजित करते हुए विश्व रैपिड खिताब हासिल कर लिया । अब्दुसत्तारोव नें अभी एक सप्ताह पहले ही सनवे सिट्जस का खिताब अपने नाम किया है । नेपोमिन्सी को उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा जबकि विश्व क्लासिकल  खिताब के बाद मेगनस कार्लसन इस बार रैपिड का खिताब नहीं जीत सके और तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा । भारत के वर्षीय गुकेश नें भारत से सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 9 अंक बनाकर नौवा स्थान हासिल किया जबकि मित्रभा गुहा 8.5 अंक बनाकर 15वां स्थान हासिल किया ।

Final Ranking after 13 Rounds

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 59   GM Abdusattorov Nodirbek UZB 2593 9,5 103,0 109,0 2674 0,0
2 4   GM Nepomniachtchi Ian CFR 2798 9,5 100,5 107,5 2699 0,0
3 1   GM Carlsen Magnus NOR 2842 9,5 97,0 103,0 2691 0,0
4 6   GM Caruana Fabiano USA 2770 9,5 95,0 100,0 2649 0,0
5 3   GM Duda Jan-Krzysztof POL 2801 9,0 98,0 103,0 2679 0,0
6 14   GM Aronian Levon USA 2728 9,0 96,0 100,0 2544 0,0
7 2   GM Nakamura Hikaru USA 2836 9,0 95,5 102,0 2650 0,0
8 15   GM Mamedyarov Shakhriyar AZE 2727 9,0 92,0 98,0 2588 0,0
9 174   GM Gukesh D IND 2050 9,0 91,0 95,0 2619 0,0
10 10   GM Rapport Richard HUN 2750 9,0 88,0 94,0 2592 0,0

वहीं महिला वर्ग में रूस की दिग्गज महिला खिलाड़ी और पूर्व विश्व क्लासिकल शतरंज चैम्पियन अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक नें अपराजित रहते हुए विश्व रैपिड खिताब जीतकर एक नया इतिहास बना दिया ,अलेक्ज़ेंड्रा नें 11 राउंड में 7 जीत और 4 ड्रॉ से कुल 9 अंक बनाए और विजेता बनने में काबयाब रही ,कजाकिस्तान की अस्सुबएवा बीबिसारा 8.5 अंक बनाकर दूसरे तो रूस की 8 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर गुनिना वालेंटीना तीसरे स्थान पर रही जबकि रूस की लागनों काटेरयना को चौंथे स्थान से संतोष करना पड़ा ।

inal Ranking after 11 Rounds

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 3   GM Kosteniuk Alexandra CFR 2515 9,0 69,0 73,5 2377 0,0
2 19   IM Assaubayeva Bibisara KAZ 2369 8,5 65,0 69,5 2263 0,0
3 5   GM Gunina Valentina CFR 2499 8,0 72,5 78,0 2374 0,0
4 1   GM Lagno Kateryna CFR 2545 8,0 68,5 73,5 2299 0,0
5 78   WIM Serikbay Assel KAZ 2023 7,5 72,0 77,0 2399 0,0
6 7   GM Koneru Humpy IND 2483 7,5 68,0 71,0 2281 0,0
7 9   GM Dzagnidze Nana GEO 2471 7,5 67,5 72,0 2307 0,0
8 20   IM Paehtz Elisabeth GER 2367 7,5 63,0 67,5 2232 0,0
9 11   GM Stefanova Antoaneta BUL 2443 7,5 62,5 65,5 2291 0,0
10 30   WGM Michna Marta GER 2291 7,5 61,5 65,5 2146 0,0

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niklesh Jain

Recommended News

Related News