विश्व यूथ शतरंज चैंपियनशिप – शानदार जीत के साथ प्रग्गानंधा विश्व खिताब की ओर

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2019 - 09:38 PM (IST)

मुंबई ( निकलेश जैन ) में विश्व यूथ शतरंज चैंपियनशिप में सबसे कठिन और प्रमुख आयु वर्ग अंडर18 में भारत के आर प्रग्गानंधा नें बेलारूस के जारूबितस्की वियचस्लौ को बेहद शानदार अंदाज में पराजित करते हुए 7.5 अंको के साथ एकल बढ़त कायम कर ली ।ऐसे में जब सिर्फ अब दो राउंड बाकी रह गए है उनकी यह बढ़त बेहद महत्वपूर्ण है और उनके खिताब जीतने की अब काफी अच्छी संभावना नजर आ रही है । सिसिलियन अलापिन में हुए इस मुक़ाबले में काले मोहरो से खेलते हुए प्रग्गानंधा नें अपने शानदार हाथी के एंडगेम की मदद से 63 चालों में लगभग ड्रॉ मैच जीतकर सभी को अचंभित कर दिया । उनके साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे ईरान के आर्यन घोलामी को अर्मेनिया के टॉप सीड सर्गस्यन शांत नें पराजित करते हुए 7 अंको के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया जबकि जबकि यह मैच हारकर आर्यन 6.5 अंको के साथ तीसरे स्थान पर पहुँच गए । प्रग्गानंधा पहले ही शांत और आर्यन से खेल चुके है ऐसे में उन्हे अगले दो राउंड में किसी और का सामना करना होगा और यही बात उनकी खिताब की संभावना और मजबूत कर रही है । प्रग्गा के अलावा अंडर 18  बालिका वर्ग में वन्तिका अग्रवाल ,अंडर  16 में साइना सोनालिका ,अंडर 16 बालक वर्ग में कुशाग्र मोहन और अरोण्यक घोष ,अंडर 14 वर्ग में एलआर श्रीहरी ,अभिनंदन आर ,बालिका अंडर 16 वर्ग में दिव्या देशमुख और रक्षिता रवि रजत और कांस्य की दौड़ में शामिल है ।

Round 10 on 2019/10/11 at 15:00 Hrs

Bo. No.     Name FED Rtg Pts. Result Pts.   Name FED Rtg   No.
1 2   GM Praggnanandhaa R IND 2567   IM Pultinevicius Paulius LTU 2503   7
2 15   IM Mitrabha Guha IND 2434   7 GM Sargsyan Shant ARM 2580   1
3 3   IM Gholami Aryan IRI 2554   IM Aditya Mittal IND 2430   16
4 14   IM Zarubitski Viachaslau BLR 2435 6   6 IM Arjun Kalyan IND 2483   8
5 11   IM Blohberger Felix AUT 2448 6   6 IM Davtyan Artur ARM 2418   17
6 12   IM Buckels Valentin GER 2442 6   6 FM Zhalmakhanov Ramazan KAZ 2374   20
7 38   FM Sydoryka Vladyslav UKR 2247 6   IM Gazik Viktor SVK 2546   4
8 28   FM Om Kharola IND 2328   GM Iniyan P IND 2509   5
9 26   FM Aliyev Ravan AZE 2341   IM Rahul Srivatshav P IND 2460   9
10 24   FM Stoleriu George ROU 2351     Bykov Oleg RUS 2370   21

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Recommended News

Related News