कैंडिडेट के पहले प्राग चैलेंजर्स शतरंज में खेलेंगी विश्व कप विजेता दिव्या

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 09:31 PM (IST)

प्राग , चेक गणराज्य ( निकलेश जैन ) भारत की वर्तमान विश्व कप महिला विजेता दिव्या देशमुख फ़ीडे कैंडिडेट के ठीक पहले प्राग चैलेंजर्स शतरंज में नज़र आयेंगी . 10 खिलाड़ियों के राउंड रॉबिन टूर्नामेंट में जहाँ हर खिलाड़ी आपस में एक राउंड खेलेंगे। दिव्या के अलावा चीन की जु जिनर भी कैंडिडेट के पहले यहाँ भाग ले रही है और दोनों के लिए तैयारी का यह अच्छा मौका है । अन्य खिलाड़ियों में भारत के अनुभवी ग्रैंड मास्टर सूर्या शेखर गांगुली , स्पेन के यूफ़ा डेनियल , डेनमार्क के जोनस भूल , नीदरलैंड के थॉमस बर्डसेन ,हंगरी के बेंजामिन ग्लेडुरा ,मेजबान चेक गणराज्य के वक्लव फिनेक ,स्टीपन हर्बेक और नेमेक जैच्यम खेलते हुए नज़र आयेंगे . राउंड रोबिन आधार पर इस मुक़ाबले में कुल 9 राउंड फ़रबरी 25 से 6 मार्च के दौरान खेला जाएगा . 

दिव्या देशमुख पहली बार फ़ीडे कैंडिडेट में 16 मार्च से साइप्रस में खेलने जा रही है और पहले राउंड में उनका सामना हमवतन और फ़ीडे विश्व कप की उपविजेता कोनेरू हंपी से होना तय हो चुका है और ऐसे में प्राग में दिव्या के प्रदर्शन पर सबकी नजरे रहेंगी .  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News