WPL 2023: "Harry is magic", मुंबई इंडियन्स ने हरमनप्रीत को कप्तान नियुक्त किया
punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2023 - 07:28 PM (IST)

मुंबई: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को शनिवार से शुरू हो रहे पहले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए बुधवार को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया। दक्षिण अफ्रीका में हाल में समाप्त हुए टी20 विश्व कप 2023 के दौरान 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं हरमनप्रीत को पिछले महीने नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।
डब्ल्यूपीएल चार मार्च से मुंबई में दो स्थानों - डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने बुधवार को जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हरमनप्रीत को मुंबई इंडियंस की महिला क्रिकेट टीम की पहली कप्तान नियुक्त करके हम रोमांचित हैं।''
Harmanpreet Kaur, 𝑪𝒂𝒑𝒕𝒂𝒊𝒏, Mumbai Indians - the magic spell. 🪄💙@ImHarmanpreet | #OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #WPL pic.twitter.com/QP4CG5M8Tp
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 1, 2023
उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय टीम की कप्तान के रूप में उन्होंने भारतीय महिला टीम को उसकी कुछ सबसे रोमांचक जीत दिलाई। चार्लोट (एडवर्ड्स) और झूलन (गोस्वामी) के सहयोग से वह (हरमनप्रीत) हमारी महिला टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करेंगी।'' इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स मुंबई की मुख्य कोच जबकि दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी टीम की गेंदबाजी कोच और मेंटोर (मार्गदर्शक) हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नए सर्वेक्षण में खुलासा, बाइडेन लोकप्रियता मामले में ट्रंप से 10 अंक पिछड़े

Parivartini Ekadashi: आज करें ये उपाय, श्री हरि की कृपा से खुशियां खटखटाएंगी आपका द्वार

बिगड़ रहे हैं सारे काम, किस्मत नहीं दे रही साथ तो करें ये आसान से मंगलवार के उपाय

Pitru Paksha 2023 | इस दिन से हो रही है पितृपक्ष की शुरुआत, जानें तर्पण विधि