धोनी की हार के बाद नन्हे फैंस का रो-रो कर बुरा हाल, Watch Video

punjabkesari.in Monday, May 13, 2019 - 06:09 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 12 के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को एक रन से हराकर जीत दर्ज की है। जहां एक तरफ मुंबई इंडियंस के फैंस खुशी से फुले नहीं समा रहे। वहीं धोनी के फैंस इस हार के बेहद दुखी हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धोनी के नन्हे फैंस का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

सोशल साइट ट्विटर पर कई सारी वीडियोज शेयर की गई हैं जिसमें धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के फाइनल में हारने के बाद बच्चों के रिएक्शन्स को कैमरे में कैद किया गया है और वह रोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि फाइलन में हारने का दुख धोनी से ज्यादा उनके नन्हें फैंस को हैं। देखें वीडियो - 

 

 

गौर हो कि मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 149 रन बनाते हुए प्रतिदंद्वी टीम को 150 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन लक्ष्य भेदने मैदान में उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 148 रन ही बना पाई जिस कारण उसे हार का मुख देखना पड़ा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News