युवा लिंथोई चानाम्बाम ने ऐतिहासिक जूडो स्वर्ण पदक जीता

punjabkesari.in Saturday, Aug 27, 2022 - 04:19 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत की लिंथोई चानाम्बाम ने बोस्निया-हर्जेगोविना के साराजेवो में विश्व कैडेट जूडो चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता जिससे वह टूर्नामेंट में किसी भी आयु वर्ग में पदक जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गईं। मणिपुर की 15 साल की खिलाड़ी ने ब्राजील की बियांका रेस को पछाड़कर महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। 

 

Linthoi Chanambam, historic judo gold medal, विश्व कैडेट जूडो चैम्पियनशिप, World Cadet Judo Championship, लिंथोई चानाम्बाम

 

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने इस युवा एथलीट की उपलब्धि की जानकारी दी। जुलाई में लिंथोई ने बैंकाक में एशियाई कैडेट एवं जूनियर जूडो चैम्पियनशिप 2022 में 63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News