पत्नी धनश्री का बैग ले जाते दिखे Yuzi chahal, धवन ने वीडियो डालकर लिए मजे

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 06:42 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेट टीम अभी न्यूजीलैंड में हैं जहां बुधवार को क्राइस्टचर्च के मैदान पर तीसरा वनडे खेला जाना है। इससे पहले भारतीय स्टार शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसपर फैंस जमकर मजे ले रहे हैं। उक्त वीडियो युजी चहल से जुड़ी हुई हैं जिसमें वह एक साथ 4 बैग ले जाते दिख रहे हैं, उनके ठीक पीछे धनश्री भी चल रही है जिसके पास सिर्फ एक ही बैग है।
रिपोर्टर बने धवन वीडियो में कहते हैं- 
युजी का सच हुआ पर्दाफाश!
यह देखिए युजी अब कुली बना हुआ है।
एक इंसान कितना सामान ढो रहा है। यह देखिए।
(इतने में धनश्री भी आ जाती है, धवन मुस्कराते हुए)
युजी का सच हुआ पर्दाफाश!
आप क्या कहना चाहेंगी इसके बारे में?
धनश्री : मेरे पैर में बहुत तकलीफ है, वर्ना सारा बोझ मैं ही उठाती हूं। 
धवन : हमारी नन्हीं सी जान उसका क्या?
धनश्री : स्ट्रॉन्ग होने दो नन्ही सी जान को
धवन : ओह! वैल डन युजी। गुड जॉब!
देखें वीडियो-


 

View this post on Instagram

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News