12 गेंदों में 6 छक्के लगाकर अफगानिस्तान के जादरान ने खेली जोरदार पारी

punjabkesari.in Saturday, Dec 01, 2018 - 04:42 PM (IST)

जालन्धर : टी-10 लीग में वेस्टइंडीज के अलावा अफगानिस्तान के क्रिकेटर भी पूरा जोर दिखा रहे हैं। बीते दिनों सिंधिज और मराठा अरेबियन के बीच खेले गए मैच के दौरान अफगानिस्तान के क्रिकेटर नाजिबुल्लाह जादरान ने इतने लंबे शॉट मारे कि स्टेडियम में बैठा हर फैंस वाहवाह कर उठा। दरअसल, जादरान जब मैदान पर आए तब उनकी टीम मराठा एरेबियन का एक विकेट मात्र 4 रन पर गिर गया था। इसके बाद  जादरान ने आती ही सिंधिज के गेंदबाजों को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने महज 7 ओवरों में ही अपनी टीम को जीत दिला दी।

najibullah zadran

जादरान आखिरी ओवरों में तो और भी खतरनाक हो गए थे। शुरुआती 20 रन बनाने के बाद जादरान ने बाकी रन ज्यादातर छक्कों से ही बनाए। उन्होंने अपनी आखिरी खेली  गई 12 गेंदों में 6 धनधनाते छक्के भी लगाए। जादरान ने मोहम्मद नवाज के एक ओवर में तीन गेंदों पर लगातार छक्के जड़े। छक्के लगाने की शुरुआत उन्होंने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर शुरू की थी। इस दौरान नवाज को तीन, कटिंग को एक तो अहमद राजा को जादरान ने दो छक्के मारे।

जानें, जोरदार पारी खेलने के बाद क्या बोले जादरान-


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News