भारतीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर लियोन मेंदोनका को शतरंज खिताब

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2020 - 09:19 PM (IST)

चेन्नई, 31 अगस्त (भाषा) युवा भारतीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर ल्यूक मेंदोनका ने स्लोवाकिया में स्कालिकी शतरंज महोत्सव का खिताब जीता।


मेंदोनका ने नौ दौर के टूर्नामेंट में 7.5 अंक जुटाए।


गोवा के खिलाड़ी मेंदोनका (ईएलओ रेटिंग 2472) पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहे और उन्होंने इस दौरान छह जीत दर्ज की। उन्होंने छठे दौर में अपने से बेहतर रेटिंग वाले इटली के पियर बोसो (ईएलओ रेटिंग, 2600) को भी हराया।

भारतीय खिलाड़ी ने पोलैंड के मारेक नियाजेक, चेक गणराज्य के एलेक्सांद्र स्लालस्की, पोलैंड के मार्सिन मोलेंदा, फ्रांस के थॉमस डियोनिसी और इंग्लैंड के हैरी ग्रीव को भी हराया।


मेंदोनका ने तीन बाजियां ड्रॉ खेली।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News