मुंबई सिटी एफसी ने ओडिशा एफसी को 2-0 से हराया

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2022 - 10:37 PM (IST)

मुंबई, 15 अक्टूबर (भाषा) मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच में ओडिशा एफसी पर 2-0 से जीत दर्ज की।

शुभम सारंगी के आत्मघाती गोल और 94वें मिनट में बिपिन सिंह के गोल से मुंबई सिटी की टीम ने पूरे तीन अंक अपनी झोली में डाले।

पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में पांच मिनट ही हुए थे कि शुभम सांरगी आत्मघाती गोल कर बैठे जिससे मुंबई सिटी का खाता खुला।

मैच के अंत में बिपिन ने क्लब के लिये 15वां लीग गोल दाग दिया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News