19 जुलाई Sports Wrap up पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 09:30 PM (IST)

स्पोट्र्स डैस्क : इंगलैंड दौरे पर अपने प्रदर्शन को लेकर निंदा का शिकार हो रहे धोनी पर अब वीरेंद्र सहवाग ने भी चढ़ाई कर दी है। उधर, आईपीएल में पैसे लेकर खिलाने का खुलासा हुआ है। इसमें एक व्यक्ति को सस्पेंड भी कर दिया गया है। इंगलैंड के जो रूट ने भी भारत के खिलाफ बल्ला फेंकने वाले अपने स्टंट पर अपनी बात रखी है। पढि़ए दिन भर की 10 स्पोट्र्स से जुड़ी सबसे बड़ी खबरें जो आपको जानना जरूरी हैं।
धोनी अब पहले जैसे नहीं रहे, बढ़ती उम्र का हो रहा है असरः सहवाग
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने विकेटीपर महेंद्र सिंह धोनी की माैजूदा फाॅर्म को लेकर बयान दिया है। सहवाग का मानना है कि धौनी अब पहले जैसे नहीं रहे आैर इसका कारण उनकी बढ़ती उम्र है। सहवाग ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दाैरान कहा, 'मुझे लगता है कि धौनी अब पहले जैसे नहीं रहे, उन पर उम्र का वाकई असर पड़ रहा है। वो पहले पारी के अंत तक खेलने की जिम्मेदारी लेते थे। जो गेंद वो डॉट खेलते थे, उसकी भरपाई भी कर देते थे। 

दो बार की उप विजेता अजारेंका को नहीं मिला अमरीकी ओपन में सीधा प्रवेश
PunjabKesari
रैंकिंग कट ऑफ से ज्यादा होने के कारण दो बार की अमेरिकी ओपन उप विजेता विक्टोरिया अजारेंका को साल के अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश नहीं मिलेगा। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और दो बार की आस्ट्रेलिया ओपन चैंपियन अजारेंका की इस हफ्ते की रैंकिंग 108 है जो मुख्य ड्रा में सीधे प्रवेश से सात अधिक है।

IPL में रिश्वत का नया खुलासा, क्रिकेटर से कहा- लड़कियों का इंतजाम करो तभी टीम में लेंगे
दुनिया की सबसे चर्चित टी-20 क्रिकेट लीग आईपीएल गाहे-बगाहे भ्रष्टाचार को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती है और इस बार नया मामला आईपीएल में खिलाड़ियों के चयन के बदले रिश्वत आैर लड़की की मांग करने का है। आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला के निजी स्टॉफ के कथिततौर पर टी-20 लीग में रिश्वत लेकर खिलाड़ियों के चयन कराने का मामला सामने आया है जिसे लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने जांच का भरोसा भी दिया है। 

रूट बोले- मै शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं, अब नहीं करूंगा ऐसी गलती
PunjabKesari
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीताने में बल्लेबाज जो रूट ने अहम निभाई। रूट ने आखिरी मैच में नाबाद 100 रनों की पारी खेली। इस दाैरान उन्होंने शतक आैर जीत का जश्न जिस अंदाज में मनाया उसके खूब चर्चे हुए। रूट ने शतक पूरा करते ही बल्ला एक हाथ से पकड़कर ऊपर उठाया आैर फिर नीचे गिरा दिया। उनका यह अंदाज कईयों को ठीक लगा तो कईयों को नहीं। खुद रूट भी ऐसा कर पछता रहे हैं। 

धोनी के संन्यास की खबरों पर कोच शास्त्री का बयान आया सामने
क्रिकेट जगत में उस दाैरान सनसनी फैल गई जब खबरें उड़ने लगीं कि विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेने वाले हैं। धोनी का इंग्लैंड के खिलाफ हुए आखिरी वनडे के बाद एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें वह अंपायर से गेंद मांगते दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद खबरें आईं कि धोनी ने टेस्ट में जब संन्यास लिया तो स्टंप्स ले लिए थे आैर अब गेंद मांगकर वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं। लेकिन इन सब खबरों पर टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराम लगा दिया है।

लापरवाही : 20 गेंद में शतक लगाने वाले साहा अंगूठे का इलाज कराने गए थे, अब कंधे की भी होगी सर्जरी
 आईपीएल से पहले मार्च में क्लब स्तरीय मैच में मात्र 20 गेंदों में शतक लगाने वाले रिद्धिमान साहा एनसीए के रिहैबिलिटेशन सेंटर की गलती के कारण क्रिकेट से हमेशा के लिए दूर हो सकते हैं। दरअसल बीते दिनों साहा की अंगूठे में चोट आई थी। बीसीसीआई ने उन्हें इलाज के लिए एनसीए के रिहैबिलिटेशन सेंटर भेजा था। यहां स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि एक सीनियर फिजियो ने साहा के इलाज में भारी लापरवाही की है। इस कारण साहा को अब कंधे की सर्जरी करानी पड़ेगी।

अर्जुन तेंदुलकर 'जीरो' पर आउट, फिर भी कर गए पिता सचिन के रिकाॅर्ड की बराबरी
PunjabKesari
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे ऑलराउंडर अर्जुन भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से अपने पदार्पण अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका के खिलाफ पहले युवा टेस्ट मैच में शून्य पर आउट हो गए। लेकिन उन्होंने ऐसा कर पिता सचिन की बराबरी कर ली जो अपने पदार्पण मैच में भी खाता नहीं खोल सके थे। 

अवॉर्ड समारोह में मंच पर आईं जिम्नास्टिक डॉक्टर की पीड़ित 141 एथलीट
ई.एस.पी.एन. की ओर से करवाए गए अवॉर्ड समारोह के दौरान उन 141 एथलीट्स को भी सम्मानित किया गया जोकि अमरीकी फिजियो लैरी नासर की ट्रेनिंग दौरान छेड़छाड़ की शिकार हुई थीं। बता दें कि अमेरिकी फिजियो पर सबसे पहले जिम्नास्टिक ऐली रेसमैन ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। धीरे-धीरे 141 महिला एथलीट सामने आई जिन्होंने आरोप लगाया कि लैरी ट्रेङ्क्षनग दौरान उनसे छेड़छाड़ करते थे। कोर्ट ने लैरी को 175 साल कैद की सजा सुनाई थी।

अमरीकी गोल्फर ब्रूक्स की गर्लफ्रैंड जीना ऑनलाइन सर्वे में सबसे HOT
PunjabKesari
बीते दिनों एक अमरीकी कंपनी ने दुनिया भर के गोल्फरों की गर्लफ्रैंड पर सर्वे करवाया था। इसका उद्देश्य यह पता लगाना था कि किस गोल्फर की गर्लफ्रैंड ज्यादा हॉट है। सर्वे में अमरीकी गोल्फर ब्रूक्स कोपेका की गर्लफ्रैंड जीना सिम्स सबसे ज्यादा लोकप्रिय पाई गई है।

वुमंस हॉकी विश्व कप : 8 साल भारतीय टीम रखेगी चुनौती
PunjabKesari
लंदन में महिला विश्व कप की स्टेज सज गई है। शनिवार से यह ऐतिहासिक टूर्नामैंट शुरू हो जाएगा। टूर्नामैंट में आठ साल बाद भारतीय वुमंस हॉकी टीम की एंट्री हुई है। भारत की कमान अभी रानी रामपाल के हाथों में हैं। उनसे हॉकी फैंस को काफी उम्मीदें होंगी। अब लंदन में शुरू होने वाले विश्व कप के दौरान भारतीय टीम पूल बी में इंगलैंड, आयरलैंड और यू.एस.ए. के साथ मैच खेलेगी। भारतीय टीम में कप्तानी रानी रामपाल के अलावा सुनीता लाकड़ा पर दारमोदार होगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News