एडम जंपा बनेंगे दूल्हा, जानें कौन है उनकी दुल्हन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 24, 2021 - 09:04 PM (IST)

बेंगलुरू : आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जाम्पा अपने विवाह के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ नौ अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए आईपीएल का पहला मैच नहीं खेल सकेंगे। टीम के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने बुधवार को यह जानकारी दी। हेसन ने ट्विटर पर डाले एक वीडियो में कहा- एडम जाम्पा की शादी हो रही है। पहले मैच में वह नहीं खेल सकेगा। अब तक 173 टी-20 मैचों में 200 विकेट ले चुके जाम्पा यूएई में आईपीएल के पिछले सत्र में तीन ही मैच खेले और दो विकेट लिए थे। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली समेत भारतीय टीम में शामिल अन्य सदस्य बायो बबल से सीधे बायो बबल में आएंगे और उन्हें सात दिन पृथकवास में नहीं रहना होगा। बाकी सदस्य अलग अलग बैच में यहां पहुंचेंगे। बता दें कि एडम जंपा लंबे समय से मॉडल हेटी पॉलमर को डेट कर रहे हैं। हेटी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। 

देखें जंपा की होने वाली दुल्हन की फोटोज-

Adam Zampa, Hattie Palmer, Groom, IPL 2021, Cricket news in hindi, sports news, आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जाम्पा,  मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, आईपीएल 2021

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News