महेंद्र सिंह धोनी 8 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी को तैयार, बड़ा अपडेट आया सामने

punjabkesari.in Sunday, Feb 16, 2020 - 03:11 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: 38 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के सीमित ओवरों के प्रारूप में भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है। दो बार विश्व खिताब जीतने वाली भारत की टीम के कप्तान रहे धोनी इंग्लैंड में 2019 विश्व कप से भारत के बाहर होने के बाद से ब्रेक पर हैं। धोनी के 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल (IPL) में वापसी करने की उम्मीद है। जहां वह सीएसके की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। ऐसे में क्रिकेेट से 8 महीने दूर धोनी 1 मार्च से प्रैक्टिस पर लौट रहे है। 

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ प्रैक्टिस 

PunjabKesari, MS Dhoni images, MS Dhoni photos, dhoni hd images
दरअसल, आईपीएल के सूत्र के मुताबिक, ‘धोनी 1 मार्च को अभ्यास के लिए कैम्प में पहुंचेंगे. कुछ सप्ताह अभ्यास करने के बाद 4-5 दिन की छुट्टी लेंगे। वे आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले टीम से जुड़ जाएंगे।’ धोनी वर्ल्ड कप के बाद सिर्फ एक बार प्रैक्टिस करते नजर आए थे। वे 16 जनवरी को रांची में अभ्यास करते दिखे थे। वे 29 फरवरी को चेन्नई पहुंचेंगे।

भारतीय टीम की शेड्यूलिंग

गौरतलब है कि आइपीएल 2020 के समापन के ठीक बाद भारतीय टीम को एशिया कप 2020 में भाग लेना है जो टी20 फॉर्मेट में दुबई में खेला सकता है। वहीं, एशिया कप के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शामिल होने के लिए रवाना होगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 यानि आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च को मुंबई के आइकोनिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। मौजूदा चैम्पियन मुंबई इडियंस टीम अपने घर में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स से खिताब बचाने के अपने अभियान का आगाज करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News