MS Dhoni Injury Update: IPL 2026 के कितने मैचों से बाहर रहेंगे धोनी, सामने आई बड़ी जानकारी

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 05:38 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा नहीं है क्योंकि टीम पहले हाफ के कुछ मैच दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के बिना खेलेगी। 45 साल के होने जा रहे धोनी लंबे समय से घुटने और पीठ की समस्याओं से जूझ रहे हैं, और अब पिंडली में खिंचाव के कारण वे मैदान से बाहर हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार धोनी लगभग 6 मैचों से बाहर रह सकते हैं। 

CSK ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि धोनी चोट से उबरने के लिए रिहैब (इलाज) करवा रहे हैं और सीजन की शुरुआत के मैच नहीं खेल पाएंगे। धोनी गुवाहाटी नहीं गए, जहां 'मेन इन येलो' (CSK) राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। CSK ने एक बयान में कहा, 'धोनी फिलहाल पिंडली में खिंचाव के लिए रिहैब करवा रहे हैं। इसके चलते, उनके IPL 2026 के पहले दो हफ्ते के मैच छूटने की संभावना है।' 

अब 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार धोनी की गैरमौजूदगी और भी बढ़ सकती है। चोट के कारण भारत के पूर्व कप्तान इस सीजन के पहले 6 मैच नहीं खेल पाएंगे। MA चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास के दौरान धोनी को मैदान के अंदर और बाहर लंगड़ाते हुए देखा गया था जिसके बाद CSK ने उनकी चोट की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News