IPL 2026: फिट होने के बावजूद MS Dhoni नहीं लेना चाहते प्लेइंग 11 में जगह, CSK मैनेजमेंट को दी जानकारी

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 11:07 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : Chennai Super Kings के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी की वापसी को लेकर सस्पेंस लगातार बना हुआ है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से पहले यह चर्चा तेज थी कि वह मैदान पर लौट सकते हैं, लेकिन अब रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पूरी तरह फिट होने के बावजूद धोनी खुद प्लेइंग इलेवन में वापसी को लेकर इच्छुक नहीं हैं।

टीम कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी ने अपनी रिहैब पूरी कर ली है और अब पूरी तरह फिट हैं। हालांकि उन्होंने टीम मैनेजमेंट को साफ तौर पर बताया है कि वह किसी युवा खिलाड़ी की जगह लेकर टीम के संतुलन को बिगाड़ना नहीं चाहते। टीम ने हाल ही में अच्छा कॉम्बिनेशन बनाया है और धोनी उसी को बरकरार रखना चाहते हैं।

कोच स्टीफन फ्लेमिंग का बयान

CSK के हेड कोच Stephen Fleming ने भी प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी की फिटनेस पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि धोनी तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और टीम द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन कर रहे हैं, लेकिन उनकी वापसी की तारीख को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

टीम की स्थिति और हालिया प्रदर्शन

CSK ने हाल के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम कॉम्बिनेशन को संतुलित किया है, खासकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ी जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। फिलहाल CSK पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है और नेट रन रेट के आधार पर अन्य टीमों से आगे है।

प्लेइंग 11 में किसकी जगह ले सकते हैं धोनी?

मौजूदा कॉम्बिनेशन को देखते हुए यह सवाल बना हुआ है कि धोनी अगर लौटते हैं तो किस खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ेगा। पिछले मुकाबले में कार्तिक शर्मा को मौका मिला था, लेकिन उनका प्रदर्शन साधारण रहा। ऐसे में संभावना है कि धोनी उनकी जगह टीम में आ सकते हैं, हालांकि टीम मैनेजमेंट इस पर क्या फैसला लेता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

आगे का शेड्यूल

26 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के बाद CSK को छोटा ब्रेक मिलेगा। इसके बाद टीम 2 मई को अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी, जहां धोनी की वापसी को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News