एयर होस्टेस ने धोनी को दिया प्यारा गिफ्ट, वीडियो हुआ वायरल
punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2023 - 05:11 PM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की संख्या कम नहीं हैं। माही जहां भी जाते हैं, फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए तरस जाते हैं। यूं तो धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं, लेकिन फिलहाल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक फ्लाइट में एयर होस्टेस धोनी के लिए प्यारा सा तोहफा लाती है। धोनी सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं, तभी एक एयर होस्टेस उनके पास आती है। वह धोनी को एक प्लेट में गिफ्ट देती हैं, जिसमें कई चॉकलेट रखी हुई हैं, लेकिन धोनी सिर्फ एक ही चॉकलेट का पैक उठाते हैं। धोनी भी मुस्कुराते हुए चॉकलेट को अपने पास रख लते हैं। इस दौरान एयर होस्टेस और एमएस धोनी की कुछ देर तक बात-चीत भी होती है।
The way he winks his eyes 🥺
— LEO (@BoyOfMasses) June 25, 2023
Also the way she is acting kittenish while having is wife right next to him 🥰
What a video @msdhoni 🤩 pic.twitter.com/SkrhQeZnDE
धोनी इस बीच एयर होस्टेस के सवालों का मुस्कुरा कर जवाब देते हैं। बहरहाल इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा अंदाजा लगया जा सकता है कि पूर्व भारतीय कप्तान अपने परिवार के साथ वेकेशन एंजॉय करने निकल पड़े हैं। बता दें कि कि धोनी आखिरी बार आईपीएल 2023 के दौरान मैदान पर दिखाई दिए थे। उनकी कप्तानी में चेन्नई 5वीं बार चैंपियन बना था। चेन्नई ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था।