फ्लाइट में सो रहे माही को चुपके से देख रही थी एयर होस्टेस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
punjabkesari.in Monday, Jul 31, 2023 - 12:35 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : महान विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट को अलविदा कहे लम्बा समय हो गया हो लेकिन उनकी लोकप्रियता अभी भी जस की तस है। धोनी भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव ना हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आए दिन धोनी को लेकर कोई न कोई तस्वीर या वीडियो वायरल होती रहती है। इसी बीच इंटरनेट पर धोनी की एक क्यूट सी वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में माही सोते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी के साथ फ्लाइट में उनकी वाइफ भी मौजूद है। इस वीडियो को फ्लाइट में ही मौजूद एक एयर होस्टेस ने बनाया है।
धोनी के दुनियाभर में लाखों फैंस है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में जब एयर होस्टेस ने फ्लाइट में धोनी को देखा तो उसे भी यकीन नहीं हुआ। जब धोनी फ्लाइट में सो रहे थे तब एयर होस्टेस ने चुपके से माही का वीडियो बना लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वायरल वीडियो में धोनी सो रहे हैं, और उनकी पत्नी साक्षी धोनी बगल की सीट पर बैठी हुई दिखाईं दे रही है।
Cutest video of the day ❤️🫶#MSDhoni pic.twitter.com/7uSSJepSgM
— Chakri Dhoni (@ChakriDhoni17) July 29, 2023
इसके अलावा, इस वीडियो रील में एक एयर होस्टेस धोनी को देखकर मुस्कुराती दिख रही है और बैग्राउंड में रोमैंटिक गाना भी सुनाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिस पर एमएस धोनी के फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने जहां इसे बेहद पसंद किया तो वहीं बहुत से लोगों नाराजगी भी जताई। कई लोगों का मानना है कि एयरहोस्टेस को इस तरह से फोटो क्लिक नहीं करनी चाहिए थी। यह एक व्यक्ति की निजता पर हमला है।