IPL 2019 : कप्तानी छीनने के बाद अजिंक्य रहाणे ने लगाई सेंचुरी

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 10:21 PM (IST)

जालन्धर : राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी छीनने के बाद सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे सेंचुरी लगाकर दोबारा चर्चा में आ गए हैं। रहाणे ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए जोकि सीजन का दूसरा सर्वोच्च स्कोर भी है। रहाणे ने अपने करियर का दूसरा शतक बनाया। इससे पहले 2012 सीजन में वह शतक बना चुके थे। 

सीजन में लगी हैं छह सैंचुरी

Ajinkya rahane hits second century of IPL
114 जॉनी बेयरस्टो, सनराइजर्स हैदराबाद
105 अजिंक्य रहाणे, राजस्थान रॉयल्स
102 संजू सैमसन, राजस्थान रॉयल्स
100 केएल राहुल, किंग्स इलैवन पंजाब
100 विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
100 डेविड वार्नर, सनराइजर्स हैदराबाद

राजस्थान के लिए 3 हजार रन पूरे

Ajinkya rahane hits second century of IPL
अजिंक्य रहाणे ने अपनी शतकीय पारी के साथ राजस्थान रॉयल्स की ओर से तीन हजार रन बनाने का कारनामा भी कर दिखाया। वह राजस्थान की ओर से 3 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले अकेले प्लेयर हैं। 
एक टीम की ओर से 3 हजार से ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
हैदराबाद : डेविड वार्नर
केकेआर : गौतम गंभीर
सीएसके : सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा
आरसीबी : विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल
राजस्थान : अजिंक्य रहाणे

आईपीएल : सेंचुरी लगाने वाले भारतीय

Ajinkya rahane hits second century of IPL
5 विराट कोहली
2 वीरेंद्र सहवाग
2 मुरली विजय 
2 संजू सैमसन
2 अजिंक्य रहाणे


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News