क्या अलग होने वाले हैं शोएब और सानिया? टेनिस स्टार की इंस्टाग्राम पोस्ट से लग रहीं अटकलें

punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2022 - 01:40 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक ने उस समय खलबली मचा दी थी, जब दोनों ने एक साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। इन दोनों देशों के खिलाड़ियों ने अप्रैल, 2010 में शादी करके यह बता दिया कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन जिस प्यार में खो कर इन दोनों खेल की शख्सियतों ने शादी की थी। अब ऐसा कयास लगाया जा रहा कि इन दोनों के बीच अब वह प्यार खत्म हो गया है। सोशल मीडिया ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि दोनों अलग होने जा रहे है और इन्हीं अफवाहों को टेनिस प्लेयर की इंस्टाग्राम पोस्ट ने तुल भी दी है। 

गौर हो कि हाल ही में पाकिस्तान मीडिया में दोनों के अलग होने की अफवाहे उड़ रहीं हैं, इसी बीच इन दोनों के बयानों से इन अफवाहों को और भी हवा मिल रही है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों में कुछ भी सही नहीं चल रहा।

सानिया मिर्जा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने दोनों के बीज खटास होने के कयासों को तरजीह दी है। सानिया ने इस इंस्टाग्राम स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा,"टूटे दिल वाले कहां जाते हैं?"

 

गौरतलब है कि हाल ही में शोएब मलिक से एक शो में सवाल किया गया था कि अपनी पत्नी की टेनिस एकेडमी और उसकी लोकेशन के बारे में कुछ जानकारी दें, जिस पर शोएब ने कहा,"मुझे इसके बारे में कोई सही जानकारी नहीं है। मैं कभी भी उनकी एकेडमी में नहीं गया। शोएब के इस जवाब को सुनकर वकार यूनिस काफी चौंक गए और उन्होंने इसके बाद उनको कहा था कि आप कैसे पति हैं।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shoaib Malik (@realshoaibmalik)

इसके अलावा हाल ही में एक और घटना ने दोनों के अलग होने की बातों को बढ़ावा दिया है। हाल ही में बेटे इजहान मिर्जा मलिक के जन्मदिन के मौके पर शोएब मलिक ने कुछ तस्वीरें साझा की थी। इन तस्वीरों में सानिया भी नजर आई, लेकिन सानिया ने खुद बेटे के जन्मदिन पर एक भी फोटो नहीं साझा की। जिसके बाद दोनों के रिश्ते में खटास आने की खबरे सामने आई थी। हालांकि, हम बता दें कि इन अफवाहों के बीच सानिया और शोएब की ओर से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Related News