3एम गोल्फ टूर्नामेंट में अर्जुन अटवाल 62वें स्थान पर फिसले

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2020 - 12:17 PM (IST)

ब्लेन (अमेरिका):  भारत के अर्जुन अटवाल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और तीसरे दौर में पार 71 के स्कोर के साथ यहां 3एम गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 62वें स्थान पर खिसक गए। अटवाल ने पहले छह होल में तीन बर्डी की लेकिन इसके बाद वह तीन बोगी भी कर गए और कल के संयुक्त 51वें से संयुक्त 62वें स्थान पर खिसक गए।

इस बीच माइकल थॉम्पसन और रिकी वेरेन्स्की ने एक साथ खेलते हुए 68 के समान स्कोर से कुल 15 अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त बना ली है। ये दोनों अंतिम दौर में भी एक साथ खेलेंगे। गत चैंपियन मैथ्यू वोल्फ 10 अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त 13वें स्थान पर चल रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News