मुंबई द्वारा चुने जाने के बाद जहीर खान ने कहा- अर्जुन को खुद को साबित करना होगा

punjabkesari.in Friday, Feb 19, 2021 - 05:21 PM (IST)

मुम्बई : गत चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम के क्रिकेट निदेशक और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने आईपीएल नीलामी में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को खरीदे जाने पर कहा है कि अर्जुन मेहनती लड़का है और उसे खुद को साबित करना होगा। चेन्नई में गुरूवार को हुई आईपीएल नीलामी में आखिरी बोली अर्जुन की लगी, जिन्हें 20 लाख के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा।  

अर्जुन ने टीम में शामिल होने को लेकर कोच, सपोटर् स्टाफ और टीम मालिकों का शुक्रिया अदा किया है जबकि मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जहीर खान ने कहा कि अर्जुन मेहनती लड़का है और उसे खुद को साबित करना होगा। अर्जुन इस सत्र में मुंबई की तरफ से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे। नीलामी लिस्ट में जब से अर्जुन तेंदुलकर का नाम आया है, तभी से सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

अर्जुन के नीलामी में बिकने के बाद से उनको और भी ट्रोल किया गया। अर्जुन को ट्रोल करते हुए फैन्स ने कहा है कि उन्हें तेंदुलकर सरनेम की वजह से खरीदा गया है। इस पर अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम के जरिए अर्जुन की आलोचना करने वालों को जवाब दिया है। सारा ने इंस्टाग्राम के जरिए भाई अर्जुन को बधाई भी और साथ ही कड़े शब्दों में लिखा, 'कोई भी तुमसे यह उपलब्धि नहीं छीन सकता है, यह तुम्हारा है। मुझे तुम पर गर्व है।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News