अर्जुन कपूर ने रोनाल्डो के साथ की मुलाकात, भारत में आने का दिया न्याैता
punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 11:10 PM (IST)
नई दिल्लीः बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने दुनिया के स्टार फुटबाॅल क्रिस्टियान रोनाल्डो के साथ बीते दिन मुलाकात की। इस दाैरान उन्होंने रोनाल्डो को भारत आने का भी न्याैता दिया। अर्जुन ने बताया कि भारत में उनके चाहने वालों की संख्या करोडो़ं में है। भारतीय फैन उन्हें बहुत प्यार करते हैं और उन्हें भारत आना चाहिए। वहीं अर्जुन की इस रिक्वेस्ट पर रोनाल्डो ने भी कहा कि वो जानते हैं कि भारत के लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं और जरूर भारत आना चाहेंगे।
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोनाल्डो के साथ फोटो शेयर करते लिखा कि फुटबॉल के महान खिलाड़ी के साथ फुटबॉल के बारे में बातें कर के अद्भुत अनुभव हुआ। उनकी इस फोटो को मलाइका अरोड़ा ने भी लाइक किया है जिनके साथ अर्जुन के रिलेशनशिप की खबरों ने कुछ समय पहले सुर्खियां बटोरी थीं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक पुर्तगाली पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो रियल मेड्रेड के लिए खेलते हैं और पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं। रोनाल्डो को फुटबॉल की बेहतरीन युवा प्रतिभाओं में से एक माना जाता है। बता दें कि अर्जुन कपूर की रोनाल्डो से मुलाकात स्पेन में सोमवार को हुई थी।