साउदी के कमेंट पर भड़के अश्विन, मोर्गन भी हुए गर्म, देखें वीडियो
punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 06:09 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राईडर्स के बीच में मैच खेला जा रहा है। इस मैच पहले बल्लेबाजी के लिए आई दिल्ली की टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया और पूरी टीम 127 रन ही बना पाई। पर इस मैच के दौरान अश्विन और टिम साउदी की बहस ने सभी का ध्यान खींचा। आखिरी ओवर फेंकने आए साउदी ने पहली ही गेंद पर अश्विन को आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने अश्विन को कुछ कहा जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाए औ उन्हें जवाब देने लगे।
कोलकाता के लिए आखिरी ओवर फेंकने आए टिम साउदी ने शॉर्ट पिच गेंद फेंकी। इस गेंद को अश्विन ने हिट किया पर वह बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हो गए। आउट होने के बाद जब अश्विन पवेलियन जा रहे थे तब साउदी ने उन्हें कुछ कहा। इसका जवाब देने के लिए अश्विन रूके और उन्होंने भी साउदी को कुछ बोला। दोनों खिलाड़ियों के बीच हो रही इस बहस में कोलकाता के कप्तान मोर्गन भी कूद गए।
Full Support to Ashwin.#DelhiCapitals must win this one for him.#DCvKKR pic.twitter.com/p79972NqdF
— Rashika⭐ (@Dhonifyy) September 28, 2021
Ashwin se panga 😡
— Sushant Mehta (@SushantNMehta) September 28, 2021
Ab to hum hi jeetenge 😤
CMONNNNNNNNNN DELHI 💪#DelhiCapitals #KKRvsDC #DCVSKKR #IPL2021 pic.twitter.com/miCBnwZ7R6
जब अश्विन साउदी को जवाब दे रहे थे तब कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन ने अश्विन को कुछ शब्द कहे। अश्विन मोर्गन की इस प्रतिक्रिया को लेकर आग बबूबा हो गए और उनकी तरफ बढ़ने लगे। दोनों खिलाड़ियों के बीच बढ़ती गर्मी को देख कोलकाता के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक बीच में आए और दोनों खिलाड़ियों को अलग-अलग किया। पर यह मामला तब तक काफी बढ़ चुका था। इस मामले में बाद में अंपायर्स को भी दखल देना पड़ा।
अश्विन और साउदी, मोर्गन की इस बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर अपनी तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो में दोनों ही खिलाड़ियों को साफ-साफ उलझते हुए देखा जा सकता है। जिसमें बाद में दिनेश कार्तिक इन्हें छुड़ाने के लिए आते हैं।