एशियाई शतरंज चैम्पियनशिप: हर्ष भरतकोटि शीर्ष पर बरकरार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2022 - 10:18 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय ग्रैंडमास्टर हर्ष भरतकोटि यहां एशियाई महाद्वीपीय शतरंज चैम्पियनशिप के ओपन वर्ग के छठे दौर में शीर्ष वरीय और हमवतन जीएम आर प्रगानानंद से ड्रा खेलने के बाद पांच अंक लेकर एकल बढ़त बनाये हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने 33 चाल के बाद अंक बांटने पर सहमति दी। इस तरह भरतकोटि की चार मैचों से चली आ रही जीत की लय थम गई।

शीर्ष वरीय प्रगानानंद सहित 11 खिलाड़ी भरतकोटि से आधा अंक लेकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। इसमें लियोन ल्यूक मेंडोंका, कार्तिकेयन मुरली, कोस्तव चटर्जी, एस एल नारायणन, बी अधिबान, एस पी सेतुरमन और अरविंद चिदम्बरन (सभी भारतीय) शामिल हैं। महिला वर्ग में भारत की जीम पीवी नंधिधा ने हमवतन प्रियन नुटाकी को 61 चाल में हरा दिया जिससे उनके 5.5 अंक हो गये हैं और वह छह दौर के बाद एकल बढ़त बनाये हैं। नुटाकी और पद्मिनी राउत 4.5 अंकर दूसरे स्थान पर चल रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Recommended News

Related News