एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर : भारत ने बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त

punjabkesari.in Wednesday, Aug 30, 2023 - 12:45 PM (IST)

सालालाह : मनिंदर सिंह और मोहम्मद राहील के क्रमश: चार और तीन गोल की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर के पहले मैच में बांग्लादेश को 15.1 से हराया। मनिंदर ने 10वें, 18वें, 28वें और 30वें मिनट में गोल दागे। वहीं राहील ने दूसरे, 15वें और 24वें मिनट में गोल किया। 

सुखविंदर ने 13वें और 22वें, गुरजोत सिंह ने 13वें और 23वें, पवन राजभर ने 19वें और 26वें मिनट में गोल किए। मनदीप मोर ने आठवें और दिप्सन टिर्की ने नौवे मिनट में गोल दागा। बांग्लादेश के लिये एकमात्र गोल सावन सरोवर ने दूसरे मिनट में किया। 

भारत ने आक्रामक शुरूआत की और पवन ने विरोधी सर्कल में प्रवेश किया लेकिन बांग्लादेश ने उन्हें गोल नहीं करने दिया। जवाबी हमले में बांग्लादेश के लिए सरोवर ने गोल दाग दिया। इसके बाद भारतीय कप्तान मनदीप ने आठवें मिनट में गोल दागकर शुरूआत की और फिर भारतीय खिलाड़ियों ने मुड़कर नहीं देखा और 15-1 के साथ जीतकर वापस लौटे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News