चौरसिया ने 67 का कार्ड खेला, शमीम के साथ संयुक्त बढ़त बनाई

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 07:05 PM (IST)

 

अहमदाबाद : भारतीय गोल्फर सुनीत चौरसिया ने शुक्रवार को केन्सविले ओपन के तीसरे चरण के दूसरे दौर में लगातार दूसरा पांच अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे वह अनुभवी शमीम खान के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हैं। चौरसिया और शमीम का 36 होल के बाद दो दिन का कुल स्कोर 10 अंडर 134 है।

शमीम ने शुक्रवार को 68 का और पहले दिन 66 का कार्ड खेला था। उदयन माने (67) और अर्जुन प्रसाद (70) दो शाट पीछे संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। पचास पेशवर और दो एमेच्योर गोल्फरों ने कट में जगह बनाई जो दो ओवर 146 का रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News