राष्ट्रमंडल खेल : पाकिस्तानी एथलीट ने 90 मीटर भाला फेंक जीता गोल्ड, अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 12:09 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तानी भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम ने राष्ट्रमंडल खेलों का एक नया रिकॉर्ड बनाया और रविवार रात स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी के साथ ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और 90 मीटर के निशान को तोड़ने वाले पहले दक्षिण एशियाई बन गए। नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति में अरशद ने एंडरसन पीटर्स, जूलियस येगो और केशोर्न वालकॉट को 90.18 मीटर थ्रो के साथ हराकर स्वर्ण पदक जीतने के अपने पांचवें प्रयास में राष्ट्रमंडल खेलों में जेवलिन थ्रो में पाकिस्तान के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। 

नदीम ने फाइनल के दौरान तीन बार अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 86.38 मीटर था। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 86.81 मीटर, अपने तीसरे प्रयास में 88 मीटर फेंका और फिर स्वर्ण जीतने के चौथे प्रयास में 90 मीटर + थ्रो के साथ रिकॉर्ड को तोड़ दिया। भारत के डीपी मनु (82.28 मीटर) और रोहित यादव (82.22 मीटर) पोडियम तक पहुंचने में नाकाम रहे। 

नदीम चीनी टेपेई के चाओ-सुन (91.36 मीटर) के बाद 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे एशियाई हैं। वह हाल के वर्षों में जोहान्स वेटर, एंडरसन पीटर्स और जैकब वाडलेजच के बाद 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले चौथे भाला फेंकने वाले हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News