राष्ट्रमंडल खेल : तेजस्विन शंकर ने पुरूषों की ऊंची कूद में जीता कांस्य पदक

punjabkesari.in Thursday, Aug 04, 2022 - 11:07 AM (IST)

बर्मिंघम : तेजस्विन शंकर ने राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धा में बुधवार को भारत का खाता खोलते हुए पुरूषों की ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी शंकर ने 2.22 मीटर की कूद लगाई। 

दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर ऐन मौके पर टीम में शामिल किए गए 23 वर्ष के शंकर का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2.27 और सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 2.29 मीटर है। न्यूजीलैंड के हामिश केर को स्वर्ण और ऑस्ट्रेलिया के ब्रेंडन स्टार्क को रजत पदक मिला। दोनों ने 2.25 मीटर की कूद लगाई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News