CSK vs LSG, IPL 2026: जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, मौसम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11
punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 10:21 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में रविवार, 10 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा, जहां दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेंगी। बारिश की वजह से मैच से पहले दोनों टीमों का अभ्यास प्रभावित हुआ, लेकिन मुकाबले के दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
CSK vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं।
CSK की जीत: 2
LSG की जीत: 3
पिच रिपोर्ट
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी वाली मानी जा रही है। पारंपरिक तौर पर यह विकेट स्पिन गेंदबाजों को मदद देती है, लेकिन IPL 2026 में यहां बल्लेबाजों को भी अच्छे रन मिले हैं। अगर बल्लेबाज शुरुआती समय निकाल लें तो बड़े शॉट खेलना आसान हो सकता है। ऐसे में मुकाबले में बैट और बॉल के बीच संतुलित टक्कर देखने को मिल सकती है।
चेन्नई मौसम अपडेट
मैच के दौरान चेन्नई में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।ह्यूमिडिटी 65 से 73 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है, जिससे खिलाड़ियों को काफी मुश्किल हो सकती है। दोपहर के मुकाबले में ओस का असर देखने को नहीं मिलेगा।
कब और कहां देखें मुकाबला?
CSK और LSG के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।
संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील होसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम/जॉश इंग्लिस, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षत रघुवंशी, हिममत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक यादव/मोहसिन खान.

