CWG 2022 : अविनाश सेबल ने 3000 मीटर स्टेपलचेज में जीता सिल्वर मेडल

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2022 - 04:59 PM (IST)

खेल डैस्क : कॉमनवैल्थ गेम्स 2022 के 3000 मीटर स्टेपलचेज फाइनल में भारतीय रनर अविनाश सेबल ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। अविनाश से पहले गैर-कीनियाई खिलाड़ी हैं जिन्होंने 1986 के बाद इस स्पर्धा में मेडल जीता है। शनिवार को रेस के दौरान पहले और तीसरे नंबर पर भी केन्या के एथलीट्स रहे। कोडकेन अब्राहम ने जहां 8.11.15 का समय निकाल गोल्ड जीता तो वहीं, आमोस सेरेम ने 8.16.83 के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। 

 

अविनाश सेबल रहे दूसरे स्थान पर
8.11.15 : कोडकेन अब्राहम, केन्या 
8.11.20 : अविनाश मुकुंद सेबल, भारत 
8.16.83 : आमोस सेरेम, केन्या 
8.30.26 : जॉन गे, कनाडा 
8.34.17 : बेन बकिंघम, ऑस्ट्रेलिया 
8.34.96 : कंसलस किप्रूटो, केन्या 
8.37.42 : एडवर्ड ट्रिपास, ऑस्ट्रेलिया
8.46.11 : जक सेडॉन, इंग्लैंड 
9.06.95 : जोनाथन हॉपकिंस, वेल्स 

CWG 2022, Avinash Sable, 3000m Staplechase, Commonwealth Games, अविनाश सेबल, 3000 मीटर स्टेपलचेज़, राष्ट्रमंडल खेल

2020 के ग्रीष्मकालीन ओलिम्पिक में सेबल ने हीट में सातवें स्थान पर, 8.18.12 पर एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। वह सभी हीट में सबसे तेज नॉन-क्वालीफायर थे। 2022 में सेबल ने 2 और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए, पहले भारतीय ग्रां प्री (8.16.21) में और फिर रबात (8.12.48) में वह 5वें स्थान पर रहे।

सेबल का जन्म 13 सितंबर 1994 को महाराष्ट्र के बीड जिले के मांडवा में एक किसान परिवार में हुआ था। छह साल की उम्र से वह घर और स्कूल के बीच 6 किमी (3.7 मील) की दूरी तय करते थे। उनके गांव में तब आने जाने का कोई साधन नहीं था। 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद वह भारतीय सेना की 5 महार रेजिमेंट में शामिल हो गए। 2013-2014 में वह सियाचिन ग्लेशियर में तैनात हुए फिर उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तान में भी रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News