स्ट्राइक रेट 205.64 : Dasun Shanaka की भारत के खिलाफ जबरा फॉर्म जारी, बनाया यह रिकॉर्ड
punjabkesari.in Thursday, Jan 05, 2023 - 10:25 PM (IST)

खेल डैस्क : श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने भारत के खिलाफ अपनी अच्छी फॉर्म को बरकरार रखा है। पुणे के मैदान पर वीरवार को खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में शनाका ने 21 गेंदों में 56 रन बनाकर अपनी टीम को 200 से पार पहुंचा दिया। श्रीलंका 2010 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ टी-20 मुकाबले में 200 से ज्यादा रन बनाने में सफल रही है। श्रीलंका और भारत के बीच 69 मुकाबले हो चुके हैं जिसमें श्रीलंका बेहद कम बार 200 रन पार कर पाया है। बहरहाल, मैच के दौरान शनाका ने भारत के खिलाफ एक और अर्धशतक अपने नाम किया।
भारत के खिलाफ दासुन शनाका की आखिरी 5 टी-20 आई पारियां
47*(19)
74*(38)
33*(18)
45(27)
56*(22)
255 रन, स्ट्राइक रेट 205.64
Congratulations Skipper!
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) January 5, 2023
The fastest ever fifty by a Sri Lankan in T20Is. 🚀🚀🚀 @dasunshanaka1
#INDvSL pic.twitter.com/DoB05xMBQK
भारत के खिलाफ टी-20 आई में सबसे तेज अर्धशतक
19 क्रिस ग्रीन, हैदराबाद 2022
20 जे चाल्र्स, लॉडरहिल 2016
20 दासुन शनाका, पुणे 2023*
21 कुमार संगकारा, नागपुर 2009
शनाका ने 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया है जोकि भारत के खिलाफ दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। शनाका वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में भी श्रीलंका को जीत की दहलीज तक ले गए थे। लेकिन आखिरी ओवरों में उनका विकेट गिर जाने से श्रीलंका जीत नहीं पाई थी। लेकिन शुक्रवार को शनाका ने मिले मौके को भुनाया और 6 गगनचुंबी छक्के जड़कर अपनी टीम को 200 पार पहुंचा दिया।