IPL 2026 : गिल, बटलर और सुंदर के अर्धशतक, गुजरात ने दिल्ली को दिया 211 रन का लक्ष्य
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 09:19 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 14वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल, जोस बटलर और वाशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए।
गिल ने 45 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। वहीं बटलर ने 27 गेंदों पर 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। सुंदर की बात करें तो उन्होंने 32 गेंदों पर 55 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। दिल्ली की तरफ से मुकेश कुमार ने 2 जबकि लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट झटका। अब गुजरात के सामने 211 रन का लक्ष्य है।
प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार
गुजरात टाइटन्स : शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा

