दिल्ली इंटरनेशनल शतरंज - एशिया के सबसे बड़े मैच में जुटेंगे 3000 खिलाड़ी
punjabkesari.in Wednesday, Jan 02, 2019 - 08:55 PM (IST)
नई दिल्ली ( निकलेश जैन ) भारत ही नहीं एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट की तैयारिया नई दिल्ली में इस समय जोरों पर चल रही है । इन्दिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 9 जनवरी से होने वाले इस मुक़ाबले में लगभग 35 देशो के खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है । प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग के अनुसार तीन वर्गो में कराई जावेगी । फिलहाल अब तक 32 ग्रांड मास्टर समेत करीब 300 चुनिन्दा फीडे रेटेड खिलाड़ी प्रतियोगिता के वर्ग ए में अपना खेलना तय कर चुके है । इस वर्ग बी में रेटिंग वर्ग बी में लगभग 1200 तो वर्ग सी में तकरीबन 1500 खिलाड़ियों का खेलना तय नजर आ रहा है ।
वर्ग एक में नजर आएंगे दिग्गज - अगर खिलाड़ियों की सूची में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो पोलैंड के ग्रांड मास्टर मिशेल क्रसनोकोव प्रतियोगिता के टॉप सीड खिलाड़ी होंगे , जबकि भारतीय चुनौती एक बार फिर अभिजीत गुप्ता ,वैभव सूरी ,मुरली कार्तिकेयन और दीपन चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों पर होगी ।
" प्रतियोगिता में भाग लेने दिल्ली आ रहे सभी खिलाड़ियों का देश की राजधानी में स्वागत है और सभी के रहने से लेकर प्रतियोगिता हाल में मैच कराने की सभी तैयारियां जोरों पर है और हमें पूरा विश्वास है की आने वाले विभिन्न देशो के खिलाड़ी ना सिर्फ शानदार आयोजन के गवाह बनेंगे साथ ही साथ भारत की संस्कृति से भी परिचित होंगे । सभी वर्गो में मिलाकर कुल पुरूष्कार राशि 1 करोड़ 1 लाख रुपेय रखी गयी है जो अब तक की सर्वाधिक है " अजीत वर्मा सचिव दिल्ली शतरंज संघ
वर्ग ए के शीर्ष 10 सीडेड खिलाड़ी
No. | Name | ID | FideID | FED | Rtg | sex | Typ | Club/City | ||
1 | GM | Krasenkow Michal | 0 | 1113100 | POL | 2635 | ||||
2 | GM | Amonatov Farrukh | 0 | 14700077 | TJK | 2621 | ||||
3 | GM | Predke Alexandr | 0 | 24107581 | RUS | 2620 | ||||
4 | GM | Pantsulaia Levan | 0 | 13602071 | GEO | 2597 | ||||
5 | GM | Vaibhav Suri | 444962013 | 5045185 | IND | 2590 | Del | |||
6 | GM | Rozum Ivan | 0 | 24104272 | RUS | 2589 | ||||
7 | GM | Popov Ivan | 0 | 4170350 | RUS | 2588 | ||||
8 | GM | Paichadze Luka | 0 | 13602934 | GEO | 2583 | ||||
9 | GM | Aleksandrov Aleksej | 0 | 13500139 | BLR | 2582 | ||||
10 | GM | Gupta Abhijeet | 438942013 | 5010608 | IND | 2581 |